फर्जी QR स्कैन से 10 हजार की ठगी, बैंक के सामने वारदात; CCTV में कैद आरोपी*

डिजिटल भुगतान के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

हिण्डोरिया नगर में दो अज्ञात युवकों ने किराना दुकानदार से फर्जी QR स्कैन के जरिए 10,200 रुपये की ठगी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि यह घटना भारतीय स्टेट बैंक शाखा के ठीक सामने हुई और पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वार्ड क्रमांक 06 निवासी हरीराम साहू ने बताया कि 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे दो युवक फोर व्हीलर वाहन क्रमांक MP 15 CB 5375 से उनकी दुकान पर आए। युवकों ने चार कुप्पा मीठा तेल, 20 किलो शक्कर सहित अन्य किराना सामग्री खरीदी और QR स्कैन से भुगतान करने की बात कही। भुगतान सफल होने का स्क्रीन दिखाकर वे मौके से फरार हो गए।कुछ देर बाद खाते की जांच करने पर राशि जमा नहीं होने का पता चला। युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बैंक से संपर्क करने पर 24 घंटे इंतजार करने को कहा गया, लेकिन निर्धारित समय बाद भी रकम खाते में नहीं आई।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी और उनका वाहन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!